मध्यप्रदेश

गर्दन पर धारदार हथियार रख गैंगरेप : आरोपी नग्न होकर बनाते थे अश्लील वीडियो , मजबूर करते थे मुह से बोलने को कलमा , हवस का शिकार बनाते ही धर्म विशेष को देते थे गाली

भोपाल में ‘अजमेर कांड’ जैसी घिनौनी घटना: हिंदू छात्राओं के साथ गैंगरेप, सनसनीखेज खुलासे , आरोपी गिरफ्तार

भोपाल (शिखर दर्शन) //

राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ पूरे शहर को हिला दिया, बल्कि पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी है। हिंदू छात्राओं से गैंगरेप की यह वारदात, राजस्थान के अजमेर कांड की याद दिलाती है। जिस प्रकार अजमेर कांड में युवतियों के साथ हैवानियत की गई थी, ठीक वैसे ही भोपाल में भी बर्बरता की सारी हदें पार की गई हैं।

प्रेम जाल में फंसाकर गर्दन पर धारदार हथियार रखकर दरिंदगी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने पहले इन छात्राओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उन्हें हवस का शिकार बना लिया। इस दौरान, पीड़िताओं की गर्दन पर धारदार हथियार रखा जाता था, ताकि वे डर से कुछ न कहें। आरोपियों ने इन युवतियों को नग्न अवस्था में वीडियो बनाने के बाद उन्हें धमकाया और जबरन कलमा भी कहलवाया। इन घटनाओं से साफ जाहिर होता है कि आरोपियों का उद्देश्य सिर्फ शारीरिक अत्याचार नहीं था, बल्कि मानसिक और धार्मिक उत्पीड़न भी करना था।

अजमेर कांड की तरह ब्लैकमेलिंग और अन्य युवतियों से शोषण

यह घटना अजमेर कांड से बेहद मेल खाती है। पहले एक छात्रा को प्यार के जाल में फंसाया गया, फिर उसका अश्लील वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल किया गया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके दोस्तों पर दबाव डालने का प्रयास किया। उन्होंने धमकी दी कि वह अपनी सहेलियों को भी इस गंदगी का हिस्सा बनवाएं। अब तक तीन पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं, और पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी: सख्त कार्रवाई की मांग

भोपाल पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठने लगी है। इस घटना ने महिलाओं और समाज में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस ने इसे कानून व्यवस्था का बड़ा फेलियर बताते हुए विरोध जताया है।

सहेलियों से दोस्ती करने का दबाव: आरोपी की नापाक साजिश

इस कांड में आरोपियों का नापाक उद्देश्य और भी स्पष्ट हो जाता है। युवतियों से शारीरिक शोषण करने के बाद आरोपियों ने उन्हें अपनी सहेलियों से भी दोस्ती करने और उनसे वही सब करने के लिए मजबूर किया। इस मामले में शामिल दो आरोपी कोलकाता से हैं, और सभी आरोपी विशेष धर्म से संबंधित बताए जा रहे हैं, जबकि पीड़िताएं हिंदू हैं।

यह घटना एक और कड़ी बन कर सामने आई है, जो यह दिखाती है कि समाज में ऐसी घिनौनी वारदातों की रोकथाम के लिए कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। इस कांड ने भोपाल समेत पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!