रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: रायपुर में शुरू हुआ राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय का नया कैंपस, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी , जानें एडमिशन प्रक्रिया

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई और विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के लिए रायपुर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) का नया कैंपस शुरू किया गया है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रेरणा से की गई है। जब तक स्थायी भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक यह कैंपस गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) रायपुर के परिसर से संचालित किया जाएगा।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 176(3) के तहत सात वर्ष से अधिक सजा वाले प्रकरणों में अब अनिवार्य रूप से फॉरेंसिक साइंस एक्सपर्ट द्वारा जांच कराई जाएगी। ऐसे मामलों में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को देखते हुए नया कैंपस शुरू किया गया है।

तीन प्रमुख कोर्सों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
नए कैंपस में फिलहाल तीन कोर्स संचालित किए जा रहे हैं—

  • एमएससी फॉरेंसिक साइंस (3 सीटें)
  • एमएससी डिजिटल फॉरेंसिक एंड इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी (3 सीटें)
  • प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्राइम सीन मैनेजमेंट (20 सीटें)

इन सभी कोर्सों में प्रवेश के लिए स्नातक की डिग्री अनिवार्य है। इच्छुक छात्र nfsc.nic.in/admission वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 18 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 5 मई 2025 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 7 और 8 जून 2025 को आयोजित होगी तथा परीक्षा परिणाम 23 जून 2025 को घोषित किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने बताया कि यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की होगी, लेकिन मेरिट सूची राज्य स्तर पर तैयार की जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को विशेष लाभ मिलेगा। फिलहाल 80 सीटों पर प्रवेश दिया जा रहा है। भविष्य में सीटों और कोर्सेज की संख्या बढ़ाने तथा करीब 400-500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक भवन निर्माण की भी योजना प्रस्तावित है।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राज्य के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाएं और समय पर आवेदन अवश्य करें। यह पहल युवाओं के करियर निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!