रायपुर संभाग

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की लोककला और फिल्म उद्योग को लेकर हुई चर्चा

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सांसद तिवारी का पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की विशिष्ट बेलमेटल कला से निर्मित नंदी की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, लोकसंस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने तिवारी को राज्य सरकार द्वारा लोककला के संरक्षण, संवर्धन तथा फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी अवगत कराया।

सांसद मनोज तिवारी ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री साय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही, प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और लोकधरोहरों को राष्ट्रीय पटल पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में राज्य सरकार के कार्यों की भी प्रशंसा की।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!