बस्तर संभाग

IED ब्लास्ट: नक्सल मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल, पैर में आई गंभीर चोट

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट में DRG जवान घायल, 40 से ज्यादा जवान लू से पीड़ित

बीजापुर (शिखर दर्शन) //
बीजापुर के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में लगातार 5वें दिन भी मुठभेड़ जारी है। इस बीच, गलगम के जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक IED की चपेट में आकर DRG का एक जवान घायल हो गया। ब्लास्ट के कारण जवान के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर अस्पताल भेजने के लिए हेलीकॉप्टर से निकाला जा रहा है।

दूसरी ओर, इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की तीव्रता बढ़ गई है। 5 दिनों से चल रहे इस ऑपरेशन में 10,000 से 12,000 जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर और करीब 1500 नक्सलियों को घेर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अब तक 5 नक्सलियों को मारा गया है, जिनमें से 3 के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नक्सलियों पर बमबारी की जा रही है, और सुरक्षा बल की कार्रवाई जारी है।

गर्मी और मुश्किल हालातों के बावजूद जवान नक्सलियों के खिलाफ डटे हुए हैं, लेकिन ऑपरेशन के बीच 40 से ज्यादा जवान लू से पीड़ित हो गए हैं। गर्मी की मार झेलते हुए इन जवानों को तेलंगाना स्थित वेंकटापुरम अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ में शामिल कई जवानों को पानी और ग्लूकोज की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे वे हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं।

यह ऑपरेशन नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठा रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button