मध्यप्रदेश

हिंदू छात्राओं को वहशी दरिंदे जबरन कराते थे नशा , धर्म परिवर्तन से मना करने पर मुंह में ठूंसा था मांस , छोटी बहन को ऊपर भी किया नियत खराब उसे भी नहीं बख्शा

भोपाल (शिखर दर्शन) //
भोपाल में हिंदू छात्राओं से गैंगरेप और धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक संगीन मामले ने सनसनी मचा दी है। आरोपियों ने युवतियों को नशे का सेवन कराकर हवस का शिकार बनाया और इस दौरान न केवल शारीरिक उत्पीड़न किया, बल्कि धर्म विशेष को गालियां देने के साथ ही देवी-देवताओं के बारे में भी अभद्र बातें कीं।

धर्म परिवर्तन का दबाव और जबरन शोषण

घटना के दौरान, आरोपियों ने पीड़िताओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और जब मना किया, तो उन्होंने जबरन मुंह में मांस ठूंसकर शारीरिक उत्पीड़न किया। आरोपी युवतियों के साथ अकेले और सामूहिक रूप से बलात्कार करते थे, और इस दौरान उनके अपराधों की वीडियो भी रिकॉर्ड की जाती थी। आरोपियों ने बाद में इन वीडियो को ब्लैकमेलिंग के रूप में इस्तेमाल किया।

छोटी बहन का भी शिकार

इस कांड में एक और भयानक खुलासा हुआ है। पीड़िता की छोटी बहन को भी आरोपी फरहान ने कई बार बलात्कार का शिकार बनाया। बड़ी बहन की तरह ही, छोटी बहन को भी जुल्मों का सामना करना पड़ा।

अजमेर कांड जैसा ‘लव जिहाद’ का मामला

इस घटना का पैटर्न राजस्थान के अजमेर कांड से मेल खाता है, जिसमें पहले एक लड़की को प्यार के जाल में फंसाया जाता है, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाया जाता है और ब्लैकमेल करके उसे शारीरिक शोषण करने के लिए मजबूर किया जाता है। यही नहीं, पीड़िता को अपनी सहेलियों से भी यही सब करने के लिए दबाव डाला जाता है। अब तक तीन पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इसे कानून व्यवस्था की विफलता करार दिया है।

यह मामला समाज में गंभीर सवाल खड़ा करता है, विशेष रूप से धर्म, बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के साथ-साथ कानून व्यवस्था पर भी। अब सवाल यह है कि आरोपियों और उनके संरक्षकों पर कब और कैसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button