रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ बनेगा टेक्सटाइल निवेश का नया हब: श्रीलंका का ललन ग्रुप और SizeUp कंपनी कपड़ा इकाई खोलने को तैयार, मुख्यमंत्री साय ने दिया सहयोग का भरोसा

मुंबई में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हुई सौजन्य मुलाकात, औद्योगिक नीति की हुई सराहना

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को लेकर एक सकारात्मक संकेत मिला है। मुंबई में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दो प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों—श्रीलंका के बहुराष्ट्रीय ललन ग्रुप और भारत की उभरती फैशन ब्रांड SizeUp—ने मुलाकात की और राज्य में निवेश की रुचि जताई।

ललन ग्रुप के प्रतिनिधि दिलीप पारिक ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान बताया कि उनका समूह श्रीलंका का प्रमुख औद्योगिक समूह है, जो बागान, रबर उत्पाद, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की नवीन औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा निवेशकों को दी जा रही 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस और समयबद्ध सेवाएं अत्यंत आकर्षक हैं। मुख्यमंत्री ने इस पहल का स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसी दौरान मुख्यमंत्री से भारत की तेजी से उभरती फैशन ब्रांड SizeUp के प्रमुख ने भी भेंट की। SizeUp विशेष रूप से पुरुषों और महिलाओं के लिए प्लस-साइज कपड़ों का निर्माण करती है, जो आधुनिक फैशन ट्रेंड्स के अनुरूप होते हैं। कंपनी कॉटन, लिनन और निटेड फैब्रिक से बने आरामदायक और स्टाइलिश कपड़े—जैसे ड्रेस, पोलो टीशर्ट और शर्ट्स—पेश करती है।

SizeUp प्रमुख ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे छत्तीसगढ़ में प्लस-साइज परिधान निर्माण इकाई स्थापित करना चाहते हैं। इससे राज्य में युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और टेक्सटाइल सेक्टर में कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव में रुचि दिखाते हुए कंपनी को हर संभव समर्थन देने की बात कही।

इन दोनों मुलाकातों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि छत्तीसगढ़ की उद्योग-प्रोत्साहक नीतियां देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए अवसर दोनों को नई ऊर्जा मिल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button