रायपुर संभाग

25 अप्रैल से 15 जून तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित, मुख्यमंत्री ने छात्रों से घर पर सुरक्षित रहने की अपील की

रायपुर (शिखर दर्शन) // राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रहेंगी।

सरकार ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि अत्यधिक गर्मी के चलते बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में कहा, “प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी शासकीय एवं गैर शासकीय स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। सभी बच्चों से आग्रह है कि तेज धूप से बचें, भरपूर पानी पिएं, घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें।”

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जिससे लू चलने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में यह निर्णय छात्रों के हित में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!