UPSC CSE Final Result 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं देश की टॉपर, टॉप-5 में तीन बेटियां, कुल 1009 अभ्यर्थी चयनित

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) //
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पूरे देश में टॉप कर इतिहास रच दिया है। टॉप 5 सूची में तीन बेटियां शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1009 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) तथा अन्य ग्रुप ‘A’ और ‘B’ सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।
टॉपर्स की सूची: बेटियों ने फिर लहराया परचम
- शक्ति दुबे (रोल नंबर 0240782) – प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
- हर्षिता गोयल (रोल नंबर 0101571) – वडोदरा, गुजरात
- अर्चित पराग डोंगरे (रोल नंबर 0867282) – वेल्लोर
- शाह मार्गी चिराग (रोल नंबर 0108110) – अहमदाबाद, गुजरात
- आकाश गर्ग (रोल नंबर 0833621) – दिल्ली
टॉपर्स का परिचय:
1. शक्ति दुबे (All India Rank-1):
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने “पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस” को ऑप्शनल विषय के रूप में चुना था। शक्ति 2018 से तैयारी कर रही थीं।

शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल (AIR-2):
गुजरात के वडोदरा में रहने वाली हर्षिता मूलतः हरियाणा की हैं। उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से बी.कॉम किया और “राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध” को वैकल्पिक विषय चुना। वे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।

हर्षिता गोयल
3. अर्चित पराग डोंगरे (AIR-3):
वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक कर चुके अर्चित ने “फिलॉसफी” को वैकल्पिक विषय चुना।

अर्चित पराग डोंगरे
4. शाह मार्गी चिराग (AIR-4):
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.ई. करने वाले चिराग ने “समाजशास्त्र” को चुना।
5. आकाश गर्ग (AIR-5):
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक करने वाले आकाश ने भी “समाजशास्त्र” को ऑप्शनल रखा।
महिला उम्मीदवारों का शानदार प्रदर्शन
इस वर्ष टॉप 5 में 3 महिलाएं और टॉप 10 में 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं टॉप 25 कैंडिडेट्स में 11 महिलाएं और 14 पुरुष हैं।
विभिन्न संस्थानों से पढ़े टॉपर्स
टॉपर्स ने IIT, NIT, VIT, JNU, दिल्ली यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख संस्थानों से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, कॉमर्स, मेडिकल साइंस और आर्किटेक्चर में स्नातक किया है।
वर्गवार चयन विवरण:
वर्ग | चयनित उम्मीदवार | PwBD श्रेणीवार |
---|---|---|
सामान्य (General) | 335 | PwBD-1 (10), PwBD-2 (5), PwBD-3 (11), PwBD-5 (5) |
EWS | 109 | PwBD-1 (1), PwBD-2 (1) |
OBC | 318 | PwBD-1 (2), PwBD-2 (2), PwBD-3 (3), PwBD-5 (3) |
SC | 160 | PwBD-3 (2), PwBD-5 (1) |
ST | 87 | – |
ऐसे देखें अपना परिणाम
उम्मीदवार अपना फाइनल परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
🏆 UPSC CSE 2024: टॉप 50 उम्मीदवारों की सूची
रैंक | रोल नंबर | नाम |
---|---|---|
1 | 0240782 | शक्ति दुबे |
2 | 0101571 | हर्षिता गोयल |
3 | 0867282 | डोंगरे अर्चित पराग |
4 | 0108110 | शाह मार्गी चिराग |
5 | 0833621 | आकाश गर्ग |
6 | 0818290 | कोमल पुनिया |
7 | 6902167 | आयुषी बंसल |
8 | 6613295 | राज कृष्ण झा |
9 | 0849449 | आदित्य विक्रम अग्रवाल |
10 | 5400180 | मयंक त्रिपाठी |
11 | 8200949 | एट्टाबॉयिना साई शिवानी |
12 | 5809367 | आशी शर्मा |
13 | 5912548 | हेमंत |
14 | 0818331 | अभिषेक वशिष्ठ |
15 | 1010403 | बन्ना वेंकटेश |
16 | 6907627 | माधव अग्रवाल |
17 | 0810414 | संस्कृति त्रिवेदी |
18 | 2604936 | सौम्या मिश्रा |
19 | 0833456 | विभोर भारद्वाज |
20 | 2200688 | त्रिलोक सिंह |
21 | 0859649 | दिव्यांक गुप्ता |
22 | 0865358 | रिया सैनी |
23 | 1214507 | बी शिवचंद्रन |
24 | 0334811 | आर रंगमंजू |
25 | 1202909 | जी जीई ए एस |
26 | 6618486 | शिवांश सुभाष जगाड़े |
27 | 0410502 | रोमिल द्विवेदी |
28 | 7809511 | ऋषभ चौधरी |
29 | 1203512 | सुभाषकार्तिक एस |
30 | 0109558 | पंचाल स्मित हसमुखभाई |
31 | 0510887 | श्रेया त्यागी |
32 | 1126194 | उत्कर्ष यादव |
33 | 0816777 | अल्फ्रेड थॉमस |
34 | 0413837 | अभि जैन |
35 | 0840850 | श्रेयक गर्ग |
36 | 2613856 | मुस्कान श्रीवास्तव |
37 | 0801201 | शोभिका पाठक |
38 | 6319367 | अभिषेक शर्मा |
39 | 1204543 | मोनिका आर |
40 | 3405835 | इरम चौधरी |
41 | 0815285 | सचिन बसवराज गुट्टूर |
42 | 1221566 | पवित्रा पी |
43 | 6616032 | अवधिजा गुप्ता |
44 | 0869198 | मुदिता बंसल |
45 | 1907228 | मालविका जी नायर |
46 | 8203187 | रावुला जयसिम्हा रेड्डी |
47 | 1902150 | नंदना जी पी |
48 | 0705455 | रितिका रथ |
49 | 4108641 | सौरव सिन्हा |
50 | 0823200 | अंकुर त्रिपाठी |
🔗 आधिकारिक परिणाम देखने के लिए:
उम्मीदवार अपना फाइनल परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।