सीएम डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम: विज्ञान मंथन यात्रा, बैठकें, हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर, और विश्व पृथ्वी दिवस पर हेरिटेज वॉक

भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विज्ञान मंथन यात्रा के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। इस यात्रा का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास में होगा, जहां भावी वैज्ञानिक दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री इन भावी वैज्ञानिकों को सम्मानित करेंगे और विज्ञान मंथन यात्रा का फ्लैग ऑफ करेंगे। इस मौके पर वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को 11:15 बजे उज्जैन से भोपाल पहुंचेंगे और प्रशासन अकादमी में आयोजित सिविल सर्विस डे कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:15 बजे से 1 बजे तक मंत्रालय में टेलीकॉम मैनुफैक्चरिंग जोन के संबंध में बैठक करेंगे। 1:30 से 2:30 बजे तक लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग की बैठक लेंगे। शाम 4:45 बजे वे भोपाल से एयरपोर्ट जलगांव महाराष्ट्र होते हुए बुरहानपुर पहुंचेंगे, जहां वे रेणुका कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 6:45 बजे वे एयरपोर्ट जलगांव होते हुए भोपाल लौटेंगे।
हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर
भोपाल (शिखर दर्शन) // राजधानी भोपाल में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर जारी है। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष रफत वारसी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ने बताया कि हज-2025 के लिए भोपाल जिले के हज यात्रियों का टीकाकरण, ओरल पोलियो डोज और स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया 16 से 21 अप्रैल 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हज हाउस में की जाएगी। इसके अलावा, जिन यात्रियों को इस अवधि में टीकाकरण नहीं हो पाएगा, उनके लिए ऑप्शनल व्यवस्था 22 अप्रैल 2025 को जेपी अस्पताल में उपलब्ध होगी।
विश्व पृथ्वी दिवस पर हेरिटेज वॉक
भोपाल (शिखर दर्शन) // विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘बेगम्स ऑफ भोपाल क्लब’ की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज शाम 5 बजे आयोजित होगा, जिसमें शहर के ऐतिहासिक स्थलों की हेरिटेज वॉक शामिल होगी।