रायपुर संभाग
एक साथ 20 आईपीएस अधिकारियों के थोक में तबादले, पवन देव से लेकर विजय पांडे तक शामिल

रायपुर (शिखर दर्शन) //
राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को एक साथ 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह फैसला एक दिन पहले हुए आईएएस अधिकारियों के थोक तबादले के तुरंत बाद लिया गया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ युवा अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची इस प्रकार है:
- पवन देव (भापुसे-1992) – प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन, रायपुर के साथ-साथ अतिरिक्त अध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया।
- अंकित कुमार गर्ग (भापुसे-2004) – पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज से स्थानांतरित होकर पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बने।
- ध्रुव गुप्ता (भापुसे-2005) – एसआईबी से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, नवा रायपुर नियुक्त। उन्हें सीसीटीएनएस/एससीआरबी और तकनीकी सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वे 30 अप्रैल 2025 के बाद सीआईडी का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
- दीपक कुमार झा (भापुसे-2007) – पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज बनाए गए।
- अभिषेक शांडिल्य (भापुसे-2007) – पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज नियुक्त।
- बालाजी राव सोमावार (भापुसे-2007) – पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बनाए गए।
- अजातशत्रु बहादुर सिंह (भापुसे-2011) – पुलिस उप महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, विशेष शाखा बनाए गए।
- विवेक शुक्ला (भापुसे-2012) – एआईजी, सीआईडी, पुलिस मुख्यालय में नई पदस्थापना।
- राजेश कुमार अग्रवाल (भापुसे-2012) – पुलिस अधीक्षक, सरगुजा नियुक्त।
- विजय अग्रवाल (भापुसे-2012) – पुलिस अधीक्षक, दुर्ग बनाए गए।
- भावना गुप्ता (भापुसे-2014) – पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार-भाटापारा बनीं।
- सूरज सिंह (भापुसे-2015) – पुलिस अधीक्षक, धमतरी बने।
- त्रिलोक बंसल (भापुसे-2016) – पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा बनाए गए।
- अंजनेय वार्षीय (भापुसे-2018) – पुलिस अधीक्षक, सारंगढ़-बिलाईगढ़ बनाए गए।
- योगेश कुमार पटेल (भापुसे-2018) – पुलिस अधीक्षक, बालोद नियुक्त।
- एस.आर. भगत (भापुसे) – पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही बनाए गए।
- विजय पांडे (भापुसे) – पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा बनाए गए।
- मनीषा ठाकुर (भापुसे) – पुलिस अधीक्षक, कोरिया के पद पर नियुक्त।
- नवजोत सिंह (भापुसे) – पुलिस अधीक्षक, जशपुर बनाए गए।
- सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) – पुलिस अधीक्षक, महासमुंद बनाए गए।