रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अलर्ट

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में इस समय दिन के समय तापमान में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। हालांकि, शाम होते-होते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में बदल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। इस बीच, तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, अगले चार दिनों तक प्रदेश में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की गतिविधियाँ बनी रहेंगी।

मौसम प्रणाली की बात करें तो, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व ईरान और अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जो 3.1 से 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। साथ ही, एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका उत्तर मध्य महाराष्ट्र से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश में मौसम में बदलाव आ रहा है और स्थानीय स्तर पर बारिश, अंधड़ और वज्रपात की संभावना बनी हुई है।

रायपुर का मौसम

रायपुर में आज आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन दोपहर और शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। पिछले 24 घंटों में, रायपुर और बिलासपुर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 21.7°C रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों को मौसम की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button