रायपुर संभाग

आज बलरामपुर जाएंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो कांग्रेस भवन का घेराव करेगी, ED के खिलाफ युकां का प्रदर्शन, जैन संतों पर हमले के विरोध में मौन रैली आज निकलेगी… पढ़ें और भी खबरें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बलरामपुर दौरा, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर (शिखर दर्शन) //

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिनभर का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर निर्धारित है। सीएम आज बलरामपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले, वे छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 18 अप्रैल को दोपहर 12:20 बजे अपने निवास से रवाना होकर 12:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पहुंचेंगे, जहां वे इस समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद, वे निवास लौटकर विश्राम करेंगे और फिर 2:00 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के आब्रक श्रीकोट के लिए रवाना होंगे। यहां वे 3:20 से 3:50 बजे तक एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर 3:55 बजे रायपुर लौटकर 5:15 बजे अपने निवास पहुंचेंगे।


भाजयुमो का कांग्रेस भवन घेराव, पुतला दहन भी होगा
रायपुर (शिखर दर्शन) //

नेशनल हेरल्ड केस को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर में कांग्रेस भवन का घेराव करेगी और पुतला दहन करेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 3:30 बजे भारत माता चौक से रैली के रूप में निकाला जाएगा। रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, महापौर मीनल चौबे सहित अन्य विधायक भी शामिल होंगे।


ED के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
रायपुर (शिखर दर्शन) //

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन दोपहर 2:30 बजे राजधानी के राजीव चौक सुभाष स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां युवा कांग्रेस ED दफ्तर का नामकरण कर अपना विरोध दर्ज कराएगी। प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने निमंत्रण पत्र जारी कर इस प्रदर्शन में सभी से भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ED बदले की राजनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई कर रही है।


छत्तीसगढ़ बीजेपी का जन जागरण अभियान
रायपुर (शिखर दर्शन) //

छत्तीसगढ़ में बीजेपी 25 अप्रैल से वक्फ कानून में संशोधन को लेकर जन जागरण अभियान शुरू करेगी। इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम समाज को वक्फ कानून में किए गए संशोधनों और उनके संभावित लाभों के बारे में जागरूक करना है। पार्टी ने इस अभियान के लिए प्रदेश महामंत्री भरत लाल वर्मा को संयोजक नियुक्त किया है।


जैन संतों पर हमले के विरोध में मौन रैली का आयोजन
रायपुर (शिखर दर्शन) //

मध्यप्रदेश के सिंगोली स्थित ग्राम कछाला में जैन संतों पर हुए अमानवीय हमले की निंदा करते हुए रायपुर जैन समाज ने आज एक शांतिपूर्ण मौन रैली निकालने का निर्णय लिया है। यह रैली 18 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे सदर बाजार स्थित जैन मंदिर से शुरू होकर मालवीय रोड होते हुए कलेक्टर परिसर तक पहुंचेगी, जहां राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।


धर्मरक्षा महायज्ञ और सनातन संस्कृति सम्मेलन 19 और 20 अप्रैल को
रायपुर (शिखर दर्शन) //

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के अवसर पर 19 और 20 अप्रैल को धर्मरक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति सम्मेलन का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस आयोजन में प्रतिदिन 800 जोड़ें सामूहिक यज्ञ में भाग लेंगे।


श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर का 5 दिवसीय ध्वजा महोत्सव 19 अप्रैल से
रायपुर (शिखर दर्शन) //

रायपुर स्थित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में 19 से 23 अप्रैल तक 8वां ध्वजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में मूक पक्षियों की सेवा हेतु दाना फीडर, पानी फीडर और प्लास्टिक के सकोरों का वितरण भी किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button