मध्यप्रदेश

MP Morning News: गृहमंत्री अमित शाह आज CRPF स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का चार दिवसीय दौरा, CM मोहन यादव की व्यस्त दिनचर्या

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नीमच में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 86वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस विशेष अवसर पर वे राइजिंग डे परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

नीमच के CRPF ग्रुप सेंटर में गुरुवार सुबह 8 बजे समारोह शुरू होगा, जिसमें बल की 8 टुकड़ियां परेड करेंगी। इसके बाद अमित शाह वीरता पदक विजेता जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। समारोह के दौरान वे शहीद स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और शहीद परिवारों, परेड कमांडरों और जवानों से संवाद भी करेंगे।

कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी का चार दिवसीय MP दौरा

इधर, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी आज से चार दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बुंदेलखंड क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठकें करेंगे।

  • 17 अप्रैल: निवाड़ी और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा
  • 18 अप्रैल: टीकमगढ़ जिले की बैठकें
  • 19 अप्रैल: छतरपुर और सागर जिलों की विधानसभाओं में कार्यकर्ता संवाद
  • 20 अप्रैल: इंदौर में वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित होगी। इसमें गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए फैसलों को लागू करने पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्त दिनचर्या

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 8 बजे नीमच में CRPF स्थापना दिवस परेड में शामिल होंगे। इसके बाद उनका दिनभर का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • 10:00 AM से 1:30 PM: गृह मंत्री अमित शाह के साथ कार्यक्रम
  • 2:35 PM: नागदा-खाचरोद, जिला उज्जैन में स्थानीय कार्यक्रम
  • 5:05 PM: मुड़वारा, जिला कटनी में जन कार्यक्रम
  • 7:00 PM: भोपाल वापसी

मध्य प्रदेश की राजनीतिक हलचल आज चरम पर है। एक ओर जहां नीमच में देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्मान और संवाद का आयोजन है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस संगठन अपनी रणनीति को धार देने में जुटा हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button