रायपुर संभाग

आईपीएल सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महादेव सट्टा ऐप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरिए गिरफ्तार, 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन का हुआ खुलासा

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में फैले महादेव सट्टा एप नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 8 अंतर्राज्यीय आरोपी हैं। आरोपी महादेव सट्टा एप के पैनल्स—L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 के माध्यम से कोलकाता और गुवाहाटी (असम) से बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। ये सभी आरोपी आईपीएल 2025 सीजन में सट्टा संचालन में सक्रिय थे।

झारखंड, बिहार, पंजाब, यूपी और एमपी से भी जुड़े थे आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, जबकि पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के 1-1 आरोपी शामिल हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ से कुल 6 सटोरियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इनके पास से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 एटीएम कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सीसीटीवी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब की 3 कॉपियां जब्त की हैं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

करोड़ों की लेन-देन, 500 बैंक खातों की जांच

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सट्टा कारोबार में रकम के लेन-देन के लिए करीब 500 बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। करोड़ों रुपये का लेन-देन इन खातों के माध्यम से किया गया। पुलिस ने संबंधित बैंकों से खातों की जानकारी मंगाई है और 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस तरह हुई कार्रवाई

13 अप्रैल को पुलिस को एक स्थानीय इनपुट मिला, जिसके आधार पर देवेंद्र नगर क्षेत्र से आरोपी निखिल वाधवानी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर रायपुर पुलिस की टीम कोलकाता और गुवाहाटी पहुंची, जहां लगातार रेकी के बाद कोलकाता के न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 6, राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 2 और गुवाहाटी के बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आईपीएल 2025 में अब तक 17 केस, 41 गिरफ्तारियां

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस आईपीएल सीजन में रायपुर पुलिस अब तक कुल 17 मामलों में 41 सटोरियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन मामलों में 72.27 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। आरोपी विभिन्न अवैध सट्टा प्लेटफॉर्म जैसे Gajanand app, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassicÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app और Gold363 app का इस्तेमाल कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

कोलकाता से गिरफ्तार:

  1. पंकज वासवानी – बिलासपुर (छ.ग.)
  2. रवि सजनानी – रायपुर (छ.ग.)
  3. रोशन कुमार ठाकुर – दरभंगा (बिहार)
  4. प्रतीक सोनी – बिलासपुर (छ.ग.)
  5. संदीप अमरानी – कटनी (म.प्र.)
  6. अंकुल मिश्रा – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
  7. दीपांशु गुप्ता – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
  8. ताज्जु मसीह – गुरदासपुर (पंजाब), वर्तमान में भिलाई

गुवाहाटी से गिरफ्तार:

  1. कुशल साहू – बिलासपुर (छ.ग.)
  2. जीत सिंह – दुर्ग (छ.ग.)
  3. सूजल रूपरेला – रायपुर (छ.ग.)
  4. अनुराग डहरिया – छिंदवाड़ा (म.प्र.)
  5. हरदीप सिंह – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
  6. भानू सिंह राजपूत – आगरा (उ.प्र.)

दर्ज धाराएं और आगे की कार्रवाई

देवेंद्र नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 तथा बीएनएस की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2), भारतीय तार अधिनियम की धारा 25C के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच में बीएनएस की धारा 336, 338, और 340 भी जोड़ी जा रही है।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button