रायपुर संभाग

राज्य प्रशासनिक सेवा में फेरबदल: किस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी सूची

रायपुर (शिखर दर्शन) // राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों में पदस्थापन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संवाद महाप्रबंधक विनायक शर्मा को अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है। वहीं ममता यादव को संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर, माधुरी सोम को संयुक्त कलेक्टर कोरबा, और स्निग्धा तिवारी को संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा पद पर पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा अशोक मार्बल को डिप्टी कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गीता रायसत को उपायुक्त (राजस्व), संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग जगदलपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह फेरबदल प्रशासनिक संतुलन और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

देखें आदेश की कॉपी :

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button