मध्यप्रदेश

आईएएस अफसरों के तबादले: उज्जैन, विदिशा, हरदा और अशोकनगर के कलेक्टर बदले, कुल 9 अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को 9 आईएएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया, जिसमें प्रदेश के चार जिलों – उज्जैन, विदिशा, हरदा और अशोकनगर के कलेक्टर बदले गए हैं।

नए आदेश के अनुसार, आदित्य सिंह को अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि रौशन कुमार सिंह को उज्जैन जिले की कमान सौंपी गई है। सिद्धार्थ जैन को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है और अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अन्य प्रशासनिक बदलावों में, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला, उज्जैन का मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक चुनौतियों और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है। यह बदलाव न केवल जिलों के प्रशासनिक संचालन को प्रभावित करेंगे, बल्कि आगामी सरकारी नीतियों और योजनाओं की दिशा भी तय करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button