मध्यप्रदेश

इन जिलों में होगी तेज बारिश और आंधी, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम

भोपाल (शिखर दर्शन) // प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट होगी और लू से फिलहाल राहत रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और शहडोल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है।

मौसम में यह बदलाव एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, दो चक्रवाती परिसंचरण और दो ट्रफ के कारण हुआ है। इन सिस्टम्स के प्रभाव से पूरे मध्य प्रदेश में मौसम अस्थिर बना हुआ है। विभाग के अनुसार 15 अप्रैल तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

प्रमुख शहरों का तापमान (शुक्रवार):

  • भोपाल: 39.6°C
  • इंदौर: 39.6°C
  • उज्जैन: 39.2°C
  • ग्वालियर: 39.7°C
  • जबलपुर: 40.8°C
  • गुना: 40.7°C (सबसे गर्म)

इस मौसमी बदलाव से अगले कुछ दिन प्रदेशवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी, वहीं किसानों को भी राहत की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!