रायपुर संभाग

बस्तर दौरे पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मां दंतेश्वरी के दर्शन कर ‘बस्तर पंडुम’ समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर (शिखर दर्शन) // केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ एक दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे। शाह का यह दौरा सुरक्षा, संस्कृति और विकास की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10:50 बजे रायपुर से मुख्यमंत्री साय के साथ विशेष विमान द्वारा दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे मां दंतेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे ‘बस्तर पंडुम’ समापन समारोह में शामिल होंगे, जहां वे आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं से रूबरू होंगे।

अपने बस्तर प्रवास के दौरान शाह बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे सुरक्षाबलों के जवानों से मिलकर उनके साथ भोजन करेंगे और उनकी हौसला अफजाई करेंगे।

शाम 4:15 बजे केंद्रीय गृह मंत्री जगदलपुर से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वे राज्य में वामपंथी उग्रवाद (LWE) की स्थिति को लेकर विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। रात 8 बजे वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

शाह का यह दौरा बस्तर क्षेत्र के लिए न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी बेहद अहम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button