रायपुर संभाग

वाटरफॉल में मिली युवती की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

महासमुंद (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित 1200 फीट ऊंचे शिशुपाल पर्वत के वाटरफॉल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब 15 दिन पहले हुई होगी।

घटना महासमुंद जिले के बलौदा थाना क्षेत्र की है। युवती के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल, पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी संभावित सुरागों को खंगाल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!