बिलासपुर संभाग

धर्मांतरण की कोशिश का खुलासा, प्रार्थना सभा की आड़ में चल रही गतिविधियों पर पुलिस की कार्रवाई, 4 लोग हिरासत में

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे धर्मांतरण के मामलों के बीच पुलिस और हिंदू संगठनों ने मोपका क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। सरकंडा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो घरों में दबिश दी, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी। आरोप है कि एक विशेष धर्म के प्रचार के जरिए लोगों को ब्रेनवॉश किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से धर्म विशेष से जुड़ी कई किताबें और साहित्य जब्त किए हैं।

कार्रवाई के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। इससे पहले शनिवार को भी मस्तूरी के लवार गांव में धर्मांतरण का मामला सामने आया था, जहां हिंदू संगठनों ने पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी थी। यहां रवि कैवर्त के घर में महिलाओं की बड़ी संख्या में प्रार्थना सभा चल रही थी। पुलिस ने रवि कैवर्त और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी में बीमार और गरीबों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस और हिंदू संगठनों की संयुक्त कार्रवाई

1. मोपका क्षेत्र में कार्रवाई:

  • सरकंडा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर पुलिस और हिंदू संगठनों ने दबिश दी।
  • दो घरों में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था।
  • आरोप है कि एक विशेष धर्म के प्रचार के जरिए लोगों का ब्रेनवॉश किया जा रहा था।

2. जब्त सामग्री और हिरासत:

  • मौके से धर्म विशेष से जुड़ी कई किताबें और साहित्य जब्त किए गए।
  • पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
  • पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

3. मस्तूरी में भी सामने आया था मामला:

  • शनिवार को मस्तूरी के लवार गांव में भी धर्मांतरण की शिकायत मिली थी।
  • पुलिस और हिंदू संगठनों ने रवि कैवर्त के घर में छापेमारी की।
  • बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा में शामिल थीं।

4. कानूनी कार्रवाई:

  • पुलिस ने रवि कैवर्त और उसके साथियों को गिरफ्तार किया।
  • एडिशनल एसपी उदयन बेहार के अनुसार, बीमार और गरीब लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
  • धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!