दुर्ग संभाग

भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां तेज, 26-27 मार्च को दिखेगी छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

कवर्धा (शिखर दर्शन) // भोरमदेव महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 और 27 मार्च को आयोजित इस भव्य महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोककला और परंपराओं का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र छवाई, डीएफओ शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ और समापन अवसर पर मुख्यमंत्री सहित विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को आमंत्रित करने की योजना है। दोनों दिनों में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सक्रिय रूप से तैयारी कर रहा है, ताकि यह महोत्सव यादगार और भव्य रूप से संपन्न हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button