मुख्यमंत्री मोहन यादव आज पांढुर्ना दौरे पर, हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा, रात में दिल्ली प्रवास

भोपाल (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पांढुर्ना के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वे दोपहर 12:30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भोजपुरी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह आयोजन बिहार दिवस के उपलक्ष्य में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” थीम पर किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री 1:40 बजे स्टेट हैंगर से हेलिकॉप्टर से रवाना होकर पांढुर्ना के जामसांवली हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 3:05 बजे वे राजना गांव के आनंद धाम आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम 4:05 बजे जामसांवली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 5:15 बजे वे जामसांवली से रवाना होकर 6:20 बजे भोपाल लौटेंगे। इसके बाद 7:35 बजे वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
32 हजार स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर
मध्य प्रदेश में आज 32,000 स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उनकी मुख्य मांगें सातवें वेतनमान का तत्काल लाभ, दैनिक वेतनभोगियों का नियमितीकरण और अंशकालिक कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर वेतन देने की हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं।