ब्रेकिंग न्यूज़: यात्रियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर…
बालोद (शिखर दर्शन) // बीती रात बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रही 30 लोगों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 17 लोग घायल हो गए। इनमें 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं। हादसे में 4 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल अपनी गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज जारी है।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकासखंड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान गंगोलीडीही गांव के पास उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे 17 लोग घायल हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल घायलों का इलाज डौंडी अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
