राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM डॉ. मोहन, गृह मंत्री अमित शाह से भी की चर्चा; कहा- जल्द करेंगे MP का दौरा
भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कहा, “महामहिम राष्ट्रपति और गृह मंत्री से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और प्रदेशवासियों को मार्गदर्शन देंगे।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे की संभावित तिथियों पर चर्चा हुई है और जल्द ही उनका कार्यक्रम तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दौरा प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति देगा और राज्य को केंद्र से आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा।
