बिलासपुर संभाग

धर्मांतरण का भंडाफोड़, हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // जिले में धर्मांतरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिलासपुर के बाद अब मस्तूरी के लवार गांव में धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर प्रार्थना सभा कर रहे लोगों को पकड़ा। मौके से रवि कैवर्त और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराने का आरोप
एडिशनल एसपी उदयन बेहार ने बताया कि मस्तूरी में बीमार और गरीब लोगों को पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस गोरखधंधे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने हिंदू संगठनों के साथ दबिश दी, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं प्रार्थना सभा कर रही थीं।

मस्तूरी पुलिस ने धर्मांतरण स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!