Blog

होली पर बदलेगा मौसम! 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां होगी बूंदाबांदी और कहां पड़ेगी लू

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं गर्मी बढ़ रही है तो कहीं बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होली के दिन से देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 20 राज्यों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं, राजस्थान के 14 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

16 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

IMD के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में 16 मार्च तक हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा और चंबा जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी बारिश के साथ 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

गुजरात-मध्य भारत में लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुजरात, पश्चिम और मध्य भारत में समय से पहले लू की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है, जहां भोपाल, इंदौर और जबलपुर में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच चुका है। खजुराहो में 39.4°C, नर्मदापुरम में 39.1°C और उज्जैन में 38°C तापमान दर्ज किया गया है। होली के बाद गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

IMD के अनुसार, इस बार होली पर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कुछ राज्यों में ठंडक बढ़ेगी, तो वहीं अन्य जगहों पर तेज गर्मी का अहसास होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button