मध्यप्रदेश

बदमाशों का आतंक: रॉड और डंडों से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर (शिखर दर्शन) // संस्कारधानी जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ बदमाश खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिन पर पुलिस का डर भी बेअसर नजर आ रहा है। ताजा घटना में शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की रॉड और डंडों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।

भाई के घर से लौट रहे थे बुजुर्ग, बदमाशों ने घेरकर उतारा मौत के घाट

घटना माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रभात नगर की है। जानकारी के अनुसार, बच्चूलाल नुनिया रात में अपने भाई के घर से खाना खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में 6 से 7 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से रॉड और डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने इतनी बर्बरता से पिटाई की कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने आरोपियों को पहचाना, पुलिस तलाश में जुटी

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की पहचान कर ली है। सभी हमलावर उसी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वारदात की सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

इस नृशंस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों की बढ़ती सक्रियता को लेकर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!