मध्यप्रदेश

नगर निगम के जोन कार्यालय में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

जबलपुर (शिखर दर्शन) // मध्यप्रदेश के जबलपुर नगर निगम के जोन कार्यालय में देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां लगाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना जबलपुर के गढ़ा बाजार स्थित नगर निगम के संभागीय कार्यालय की है। देर रात जब कार्यालय में आग की लपटें उठीं, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। करीब घंटेभर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस आगजनी में भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज जलकर नष्ट होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव भी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। हालांकि, आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

नगर निगम प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि आग से कितना नुकसान हुआ है। इस घटना से नगर निगम के कार्यों पर असर पड़ सकता है, क्योंकि महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हो गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!