रायपुर संभाग

गैंगस्टर अमन साव एनकाउंटर में ढेर , पुलिस पर बम से हमला कर भागने की कर रहा था कोशिश

रायपुर (शिखर दर्शन) // झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साव को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। घटना तब हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से झारखंड ले जाया जा रहा था। रास्ते में रामगढ़ के पास अमन गैंग के सदस्यों ने पुलिस काफिले पर बम से हमला कर दिया। इसी दौरान अमन साव ने पुलिस की इंसास राइफल लूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मार गिराया।

एनकाउंटर के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक जवान के घायल होने की खबर है। पुलिस को पहले से अमन साव के भागने की आशंका थी, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

अमन साव पर हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि अमन गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!