Blog

महिला पत्रकारों के सम्मान समारोह में गूंजा वर्षों पुराना प्रसंग, BJP प्रवक्ता बोले- तब CM थे सदन के सबसे युवा सदस्य, फिर सामने आया ये मामला

महिला पत्रकारों के सम्मान समारोह में गूंजा वर्षों पुराना प्रसंग, CM साय ने साझा किया अपना राजनीतिक सफर

रायपुर (शिखर दर्शन) // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महिला पत्रकारों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के राजनीतिक सफर को साझा किया। इस दौरान एक ऐसा पुराना वाकया सामने आया, जिसने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

समारोह के दौरान भाजपा नेत्री डॉ. किरण ने एक दिलचस्प संस्मरण सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहली बार विधायक बने थे, तब उनकी उम्र 26 वर्ष थी। उसी दौरान सदन में सबसे युवा महिला विधायक रंजना बघेल भी थीं। डॉ. किरण ने बताया कि तब सदन में एक विधायक ने मजाक में कहा था कि दोनों की शादी करवा देनी चाहिए। इस पर सभी हंस पड़े। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या देवी के भाग्य में थीं, इसलिए उनका सात जन्मों का रिश्ता उन्हीं से जुड़ा।

महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, नारीशक्ति को बताया लोकतंत्र की ताकत

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और नारीशक्ति से इसे और अधिक मजबूती मिलती है। उन्होंने महिला पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सशक्त संदेश जाता है। इस अवसर पर न्यूज 24 MP-CG और अन्य संस्थानों की पत्रकार ज्योति सिंह, त्रिशा अग्रवाल, प्रियंका साहू समेत कई महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

महिला सुरक्षा और पत्रकारों के लिए योजनाओं पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान महिला पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से महिला सुरक्षा को लेकर चर्चा की और उनके लिए अलग से एक टूर प्लान करने की मांग रखी। वहीं, वरिष्ठ पत्रकार ज्योति सिंह ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि इसका लाभ अधिक पत्रकारों को मिल सके।

समारोह में उपस्थित पत्रकारों और भाजपा नेत्रियों ने मुख्यमंत्री साय के राजनीतिक सफर के संस्मरणों को सराहा और उनके नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!