मध्यप्रदेश
आर्मी कैंट में भीषण आग: 3 किमी तक फैली लपटें, बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड की टीमें

छतरपुर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव स्थित आर्मी कैंट (मिलिट्री स्टेशन) में सोमवार को भीषण आग लग गई। यह आग स्टेशन के पीछे जंगलनुमा इलाके में लगी, जिससे कई पेड़ जलकर खाक हो गए। आग की लपटें करीब 3 किलोमीटर तक फैल गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी, पुलिस प्रशासन, एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए नौगांव से 6 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटी हुई हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
