महाराष्ट्र

औरंगजेब पर बयान पड़ा महंगा, सपा विधायक अबू आजमी महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित

मुंबई (शिखर दर्शन) // समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी को औरंगजेब को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद महाराष्ट्र विधानसभा से मौजूदा बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके बयान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मानते हुए यह सख्त कार्रवाई की।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार (5 मार्च) को कहा था कि अबू आजमी का बयान राज्य की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और इसके लिए उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। इसके बाद विधानसभा में बहस छिड़ी और अंततः उन्हें मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

हालांकि, अबू आजमी ने मंगलवार (4 मार्च) को अपना बयान वापस ले लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। औरंगजेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने लिखा है। मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या किसी भी महापुरुष के बारे में अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है। यदि मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।”

अबू आजमी के बयान और निलंबन को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!