रायपुर संभाग
पीएम मोदी 30 मार्च को बिलासपुर दौरे पर, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर (शिखर दर्शन) // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।
बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, केदार कश्यप सहित वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला और धर्मजीत सिंह उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए बिलासपुर रेंज के आईजी संजीव शुक्ला और एसपी रजनीश सिंह भी बैठक में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान पीएम मोदी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं।
