रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा, रायपुर नगर निगम सभापति चुनाव 7 मार्च को

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सातवां दिन आज कई महत्वपूर्ण मुद्दों और चर्चाओं से भरपूर रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब सदन में देंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को विधानसभा में पटल पर रखेंगे।

विधायक अजय चंद्राकर सिकल सेल मरीजों के भर्ती और इलाज की सुविधा नहीं मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे, जबकि विधायक सावित्री मंडावी दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय अडावल, जगदलपुर में बच्चों को गुणवत्ताहीन भोजन मिलने के मामले में समाज कल्याण मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी। इसके साथ ही, विभिन्न याचिकाएं प्रस्तुत की जाएंगी और बजट पर सामान्य चर्चा होगी।

रायपुर नगर निगम सभापति चुनाव 7 मार्च को

रायपुर नगर निगम में सभापति पद का चुनाव 7 मार्च को होगा। इसी दिन अपील समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

अपील समिति के चुनाव का शेड्यूल:

  • नामांकन प्रक्रिया: दोपहर 12:00 से 12:46 बजे तक।
  • नाम वापसी: दोपहर 1:30 बजे तक।
  • मतदान: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।
  • मतगणना एवं परिणाम: मतदान प्रक्रिया के तुरंत बाद मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

रायपुर में आज के प्रमुख आयोजन

कैंसर जागरूकता अभियान

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत संजीवन सिद्ध स्वास्थ्य समिति एवं रायपुर जिला माहेश्वरी महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर जागरूकता अभियान का आयोजन बुधवार, 5 मार्च को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगा, जिसमें डॉ. नीरज पहलाजानी सर्वाइकल कैंसर के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी देंगे।

राजयोग अनुभूति शिविर

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान के शांति सरोवर और चौबे कॉलोनी स्थित सेवा केंद्रों में निःशुल्क राजयोग अनुभूति शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे और शाम 7 से 8 बजे तक चलेगा।

6 मार्च को हर्बल गुलाल बनाने की कार्यशाला

होली के अवसर पर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ‘प्रकृति की ओर सोसाइटी’ द्वारा 6 मार्च को दोपहर 3:30 बजे वृंदावन हॉल में हर्बल गुलाल बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में डॉ. नारायण साहू, अधिष्ठाता एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग मुख्य वक्ता होंगे। ‘प्रकृति की ओर सोसाइटी’ के अध्यक्ष मोहन वर्त्यानी और सचिव निर्भय धाड़ीवाल ने बताया कि कृत्रिम रंगों में मौजूद रासायनिक तत्व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। इस कार्यशाला में हर्बल गुलाल बनाने की विधि का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि लोग प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मना सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!