इलायची के छिलकों में छिपे हैं सेहत के अनगिनत फायदे, जानें कैसे करें इस्तेमाल

(शिखर दर्शन) // आमतौर पर इलायची के दाने खाने के बाद लोग इसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं? इलायची के छिलकों में कई पोषक तत्व होते हैं, जो न केवल पाचन को सुधारते हैं बल्कि त्वचा, आंखों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होते हैं। आइए जानते हैं इलायची के छिलकों के फायदे और उनके उपयोग के तरीकों के बारे में।
1. पाचन को बेहतर बनाता है
इलायची के छिलके गैस, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं। अगर आप पाचन से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इलायची के छिलकों को पानी में उबालकर पीना फायदेमंद हो सकता है।
2. आंखों के लिए लाभकारी
इन छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन करने से दृष्टि में भी सुधार आ सकता है।
3. शरीर को डिटॉक्स करता है
इलायची के छिलके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होते हैं, जिससे शरीर की सफाई होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।
4. मुंह की बदबू को करता है दूर
इलायची के छिलके एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर की तरह काम करते हैं। इनका सेवन करने से मुंह की बदबू दूर होती है और सांसों में ताजगी बनी रहती है।
5. त्वचा के लिए फायदेमंद
अगर आप मुंहासे, दाग-धब्बों से परेशान हैं तो इलायची के छिलकों का पाउडर बनाकर या इसे पानी में उबालकर त्वचा पर लगाने से फायदा हो सकता है।
6. सांस संबंधी समस्याओं में राहत
खांसी, जुकाम या गले की सूजन की समस्या हो तो इलायची के छिलकों को उबालकर पीने से राहत मिल सकती है। यह कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।
इलायची के छिलकों का उपयोग कैसे करें ?
- इन्हें चाय या पानी में उबालकर पिएं।
- छिलकों को पीसकर पाउडर बना सकते हैं और भोजन में मिला सकते हैं।
- स्किन के लिए इलायची के छिलकों को तेल में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगली बार जब आप इलायची का सेवन करें, तो इसके छिलकों को बेकार न समझें, बल्कि इनका सही उपयोग कर सेहतमंद जीवन का आनंद लें !
