रायपुर संभाग

सुकमा में दो नक्सली ढेर, CM साय बोले – सुरक्षाबलों की वीरता से नक्सलवाद के खात्मे की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले के किस्टाराम क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों में अब तक 67 हार्डकोर नक्सली मारे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक जारी है। सुरक्षाबलों के अदम्य साहस के बदौलत नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सुरक्षाबलों के साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राज्य में नक्सलवाद के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान को नई गति और दिशा मिली है। अब यह लड़ाई अपने निर्णायक चरण में है।

उन्होंने बताया कि बीते 13 महीनों में सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई के तहत प्रदेश में 300 से अधिक नक्सली मारे गए, 985 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और 1,177 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।

2026 तक नक्सलवाद का होगा संपूर्ण खात्मा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाएगा। राज्य सरकार और सुरक्षाबलों की संयुक्त रणनीति से नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रही है। नक्सल उन्मूलन की दिशा में यह सफलता इसी दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। जब तक नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता, यह अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button