खेल

Asia Cup 2025: ओमान ने पहली बार किया क्वालिफाई, भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // एशिया कप 2025 को लेकर क्रिकेट जगत में उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए ओमान ने पहली बार क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार होगा जब ओमान किसी भी फॉर्मेट में एशिया कप में खेलेगा।

ओमान ने कैसे किया क्वालिफाई ?

ओमान ने एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप बी में यूएई, कुवैत, बहरीन और कंबोडिया के साथ खेलते हुए ओमान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में उसने हॉन्गकॉन्ग को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, हालांकि फाइनल में उसे यूएई के खिलाफ 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद ओमान, यूएई और हॉन्गकॉन्ग टॉप-3 टीमों में शामिल रही और एशिया कप 2025 के लिए क्वालिफाई कर लिया।

कैसा होगा Asia Cup 2025 का फॉर्मेट ?

  • एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा जाएगा।
  • ग्रुप स्टेज में भारत और ओमान के बीच मुकाबला होने की संभावना है।
  • दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में जगह बनाएंगी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हो सकते हैं। यदि दोनों टीमें सुपर-4 में पहुंचती हैं, तो एक बार फिर उनका आमना-सामना होगा।
  • सुपर-4 की टॉप-2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत की संभावना भी जताई जा रही है।

भारत करेगा मेजबानी, पाकिस्तान के मैच हो सकते हैं हाइब्रिड मॉडल में

भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, जो 17वां संस्करण होगा और टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान की टीम अपने मैच हाइब्रिड मॉडल के तहत यूएई या श्रीलंका में खेल सकती है। टूर्नामेंट के होस्टिंग राइट्स बीसीसीआई के पास रहेंगे। जल्द ही टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

एशिया कप 2025 के बाद भारत 2026 में टी20 विश्व कप की भी मेजबानी करेगा, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक रोमांचक क्रिकेट सीजन होने वाला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!