Blog

प्रेम संबंध में बेटी बन रही थी रूकावट, मां ने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त से करवाया गैंगरेप, फिर 8 साल की मासूम की करवा दी हत्या

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, 8 साल की बेटी की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

बोकारो (शिखर दर्शन) // झारखंड के बोकारो जिले में 8 साल की बच्ची की हत्या और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बच्ची की मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 5 मई 2024 को पेटरवार इलाके में हुई थी, जब बच्ची अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 9 महीने बाद वारदात का खुलासा किया है।

प्रेम संबंध में बाधा बनने पर बेटी को हटाने की साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला रीना देवी की सोशल मीडिया पर बोकारो के बालीडीह निवासी बाबू दास मुर्मू से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। जब बेटी को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। पुलिस जांच में पता चला कि महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त शिवनारायण बेसरा के साथ मिलकर बच्ची को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

शादी समारोह से अगवा कर की गई वारदात

शादी समारोह के दौरान बच्ची को अगवा कर जंगल में ले जाया गया, जहां घटना को अंजाम दिया गया। अगले दिन पुलिस को बच्ची का शव झाड़ियों में मिला, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

9 महीने की जांच के बाद हुआ खुलासा

बोकारो जिला पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित कर मामले की गहन जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बच्ची की मां रीना देवी, उसके प्रेमी बाबू दास मुर्मू और उसके दोस्त शिवनारायण बेसरा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल

बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!