बिलासपुर संभाग

गौरेला में चुनावी दंगल: एक ही परिवार के चार सदस्य चुनावी मैदान में

गौरेला (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के गौरेला जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। सेमरा भदौरा की रहने वाली गजमति भानू, जो पूर्व सरपंच रही हैं, इस बार पुनः सरपंच पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। उनके पति अमर भानू, जो जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 2 से चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं उनकी बड़ी बेटी शोभा भानू पंच पद के लिए और छोटी बेटी सुचिता भानू जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से चुनावी दंगल में उतरी हैं।

इन चारों परिवार के सदस्य एक ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं से संपर्क करते हुए दिखाई दिए। जहाँ गजमति, अमर और शोभा भानू के चुनाव आज ही हो रहे हैं, वहीं सुचिता भानू के क्षेत्र में मतदान 20 फरवरी को होगा।

इस पूरे परिवार का चुनावी अभियान क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। एक ही परिवार के चार सदस्य चुनावी प्रक्रिया में शामिल होकर चुनावी माहौल को और रोचक बना रहे हैं। उनके आत्मविश्वास और उत्साह को देखकर मतदाता भी इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। इस चुनावी दृश्य ने गौरेला में राजनीतिक चर्चाओं का नया केन्द्र बना दिया है, और अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या इस परिवार को चुनावी सफलता मिलती है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!