मध्यप्रदेश

नॉनवेज के शौकीन हो जाएं सतर्क! भोपाल AIIMS में शख्स की आंख से निकाला 1 इंच लंबा खौ़फनाक परजीवी कीड़ा, डॉक्टर बोले- 15 सालों में पहला ऐसा मामला, दुनिया का चौथा केस

भोपाल (शिखर दर्शन) // भोपाल के AIIMS में एक दुर्लभ ऑपरेशन किया गया, जिसमें 35 वर्षीय युवक की आंख से 1 इंच लंबा कीड़ा निकाला गया। यह परजीवी कीड़ा ग्नाथोस्टोमा स्पिनिजेरम था, जो आंख के विट्रियस जेल में पाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला उनके 15 साल के करियर में पहला ऐसा था।

युवक को आंखों में बार-बार लाली और दृष्टि कमजोर होने की समस्या हो रही थी। कई चिकित्सकों से उपचार लेने के बाद भी उसे राहत नहीं मिली। अंततः वह AIIMS भोपाल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी आंख से इस जीवित परजीवी कीड़े को निकाला।

मुख्य रेटिना सर्जन डॉ. समेंद्र करखुर ने इस सर्जरी का नेतृत्व किया और बताया कि परजीवी कीड़े को निकालना बहुत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि यह कीड़ा ऑपरेशन के दौरान पकड़ने से बचने की कोशिश करता था। इसे निष्क्रिय करने के लिए उच्च-सटीकता वाली लेजर-फायर तकनीक का उपयोग किया गया। इसके बाद, विट्रियो-रेटिना सर्जरी तकनीक से कीड़ा सफलतापूर्वक हटा लिया गया।

यह परजीवी कच्चे या अधपके मांस के सेवन से शरीर में प्रवेश करता है और त्वचा, मस्तिष्क, और आंखों जैसे अंगों में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, अब तक दुनिया में केवल 3-4 मामलों में ही इस प्रकार का परजीवी आंख में पाया गया है।

डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मरीज अब स्वस्थ हो रहा है और जल्द ही उसकी दृष्टि में सुधार होगा। AIIMS भोपाल में इस चिकित्सा सफलता को संस्थान की उत्कृष्टता और रोगी देखभाल के प्रति समर्पण के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!