अवैध प्रवासियों की वापसी: अमेरिका से 112 भारतीय पहुंचे अमृतसर, हरियाणा-पंजाब के सबसे ज्यादा

अमेरिका से अवैध रूप से गए 112 भारतीयों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। इनमें हरियाणा के 44 और पंजाब के 31 लोग शामिल हैं। अब तक अमेरिका से कुल 335 भारतीयों को वापस भेजा जा चुका है।
अमृतसर (शिखर दर्शन) // अमेरिका से अवैध रूप से गए भारतीयों की वापसी का सिलसिला जारी है। रविवार रात अमेरिकी एयरफोर्स का C-17 A ग्लोबमास्टर विमान 112 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया। इनमें हरियाणा के 44, पंजाब के 33, गुजरात के 33, उत्तर प्रदेश के 2, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के एक-एक नागरिक शामिल हैं। यह लोग 66 घंटे तक हथकड़ियों और बेड़ियों में जकड़े गए थे और बुनियादी जरूरतों से वंचित थे। यात्रा के दौरान उन्हें बहुत कम भोजन मिला और वे 15 दिनों तक न नहा सके, न ही दांतों में ब्रश कर पाए।
एयरपोर्ट पर इन लोगों से पूछताछ की गई और फिर पुलिस की गाड़ियों में इन्हें उनके घर तक पहुंचाया गया। खास बात यह रही कि रविवार को उनके परिवार वाले एयरपोर्ट पर मौजूद नहीं थे, क्योंकि पुलिस ने पहले ही उन्हें सूचित कर दिया था कि वे इन्हें घर तक पहुंचा देंगे।
इससे पहले, शनिवार रात साढ़े 11 बजे, अमेरिकी विमान का दूसरा बैच 116 भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था। इनमें भी पुरुषों को हथकड़ियों और बेड़ियों में बांधकर भेजा गया था, जबकि महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित रखा गया था।
अब तक कुल 335 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत भेजा जा चुका है, और बताया जा रहा है कि आगे आने वाले दिनों में 18,000 से अधिक लोगों की वापसी की योजना है।
हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डालकर भेजा गया था। उनके परिवार वालों से एयरपोर्ट पर मुलाकात कराई गई, और सभी को पुलिस ने उनके घर तक पहुंचाया।
भविष्य की योजना
बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में करीब 18,000 भारतीयों की वापसी होगी, जिनमें से लगभग 5,000 हरियाणा से होंगे।

