मध्यप्रदेश

IAS नियाज खान फिर चर्चा में: कहा- “पहले हिंदुओं को भाई मानें, इस्लाम तो अरब का धर्म है” देश के मुसलमानों से की अपील !

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने देश के मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि पहले हिंदुओं को भाई मानें, फिर अरब को। उनका कहना है कि इस्लाम भले ही अरब का धर्म हो, लेकिन भारत में सभी हिंदू थे और बाद में कुछ लोग मुस्लिम बने। उन्होंने तर्क दिया कि धर्म भले ही अलग-अलग हों, लेकिन सभी का लहू एक ही है।

आईएएस नियाज खान ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “इस्लाम तो अरब का धर्म है, लेकिन यहां पहले सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए सभी को एक संस्कृति का हिस्सा मानना चाहिए। जो मुस्लिम अरब को अपना आदर्श मानते हैं, वे पुनर्विचार करें और पहले हिंदुओं को अपना भाई मानें।”

हमेशा सुर्खियों में रहते हैं IAS नियाज खान

2015 बैच के आईएएस नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले वे राज्य सेवा के अधिकारी थे, बाद में उन्हें प्रमोशन देकर आईएएस बनाया गया। वे अब तक सात नॉवेल लिख चुके हैं, जिनमें से एक पर ‘आश्रम’ वेब सीरीज भी बनी। इस वेब सीरीज का क्रेडिट न मिलने पर उन्होंने निर्माता के खिलाफ कोर्ट में मामला भी दायर किया था।

नियाज खान इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। उन्होंने ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ नामक एक किताब लिखी थी, जिसमें सनातन धर्म और ब्राह्मणों की महानता का उल्लेख किया गया था। इस किताब को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

उनके ताजा बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में बहस छेड़ दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!