छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा का क्लीन स्वीप, 10 के 10 नगर निगमों में महापौर की कुर्सी पर कब्जा

📍 रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। राज्य के सभी 🔟 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर महापौर पद पर कब्जा जमाया।
🔹 ➤ रायपुर: 15 साल बाद कांग्रेस का गढ़ ध्वस्त करते हुए भाजपा की मीनल चौबे ने 1,53,290 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को हराया।
📌 रायपुर में रिकॉर्ड जीत, अन्य नगर निगमों में भी भाजपा का परचम
🗳 11 फरवरी को हुए मतदान में 🔟 नगर निगमों में कुल 79 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, लेकिन नतीजे भाजपा के पक्ष में आए।
🔴 अन्य नगर निगमों में भी भाजपा की जीत का सिलसिला जारी:
🔸 ➤ दुर्ग: भाजपा की अल्का बाघमार 🏆 ने कांग्रेस की प्रेमलता साहू को 67,000 वोट से हराया।
🔹 ➤ कोरबा: भाजपा की संजू देवी 🏆 ने कांग्रेस की उषा तिवारी को 52,000 वोट से हराया।
🔸 ➤ अंबिकापुर: भाजपा की मंजूषा भगत 🏆 ने कांग्रेस के अजय तिर्की को 11,063 वोट से हराया।
🔹 ➤ बिलासपुर: भाजपा की पूजा विधानी 🏆 ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66,179 वोट से हराया।
🔸 ➤ राजनांदगांव: भाजपा के मधुसूदन यादव 🏆 ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को 41,000 से अधिक वोटों से हराया।
🔹 ➤ रायगढ़: भाजपा के जीववर्धन चौहान 🏆 ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 34,365 वोट से हराया।
🔸 ➤ जगदलपुर: भाजपा के संजय पांडेय 🏆 ने कांग्रेस के मककीत सिंह गैदू को 8,772 वोट से हराया।
🔹 ➤ चिरमिरी: भाजपा के रामनरेश राय 🏆 ने कांग्रेस के विनय जायसवाल को 4,000 वोट से हराया।
🔸 ➤ धमतरी: भाजपा के जगदीश रामू रोहरा 🏆 ने 34,085 वोट से जीत दर्ज की।
⚡ भाजपा की प्रचंड जीत ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक तस्वीर बदल दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, जबकि कांग्रेस के लिए यह करारी हार किसी बड़े झटके से कम नहीं। 🚀