सरगुजा संभाग

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार: पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव बोले – सत्ताधारी पार्टी के मेयर ही जीतते हैं, PCC चीफ बनने के सवाल पर दिया जवाब

नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार, संगठन में बदलाव की चर्चा तेज

अंबिकापुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि प्रदेश में सत्ता पक्ष के मेयर ही आमतौर पर जीत दर्ज करते हैं। उन्होंने कहा, “जनता निगम में कामकाज की अपेक्षा से सरकार को देखकर वोट करती है।”

इस हार के साथ ही कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से यह चर्चा और जोर पकड़ रही है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जल्द ही छुट्टी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व ने बैज को बदलने का फैसला ले लिया है और नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर सबसे ज्यादा चर्चा टीएस सिंहदेव के नाम की हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की सहमति भी उनके पक्ष में बताई जा रही है। जब सिंहदेव से इस पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी देगा, मैं उसे निभाने के लिए तैयार हूं।”

निकाय चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में यह बड़ा बदलाव संगठन को नई दिशा देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व कब और किसके हाथ में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button