नगरीय निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा का दबदबा, कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी दिखाई ताकत

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है और तेजी से नतीजे सामने आ रहे हैं। आज प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। अब तक सामने आए नतीजों में अधिकांश नगर पालिकाओं में भाजपा ने बढ़त बनाई है, जबकि कुछ स्थानों पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।
नगर पालिका परिषदों में भाजपा का वर्चस्व, बोदरी में ‘आप’ की जीत
अब तक घोषित परिणामों के अनुसार, 49 नगर पालिका परिषदों में से अधिकांश पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, बिलासपुर जिले की एकमात्र नगर पालिका बोदरी में आम आदमी पार्टी (आप) की नीलम विजय वर्मा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।
नगर पालिका परिषदों के प्रमुख नतीजे
✅ भाजपा की जीत:
- बीजापुर – गीता सोम पुजारी
- किरंदुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा (पायल गुप्ता), सुकमा (हूंगा राम मरकाम), कोण्डागांव (नरपति पटेल), कांकेर (गीता सोम पुजारी), नारायणपुर (इंद्र प्रसाद बघेल)
- कवर्धा (चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी), पंडरिया, अमलेश्वर (दयानन्द सोनकर), दल्लीराजहरा (तोरन साहू), बालोद (प्रतिभा चौधरी), बेमेतरा (विजय सिन्हा)
- डोंगरगढ़ (रमन डोंगरे), सरायपाली (सरस्वती पटेल), तिल्दा-नेवरा, गोबरा नवापारा, आरंग (संदीप जैन), गरियाबंद (रिखी राम यादव)
- बलौदाबाजार (अशोक जैन), भाटापारा (अश्वनी शर्मा), तखतपुर (पूजा मक्कड़), रतनपुर, गौरेला (मुकेश दुबे), लोरमी (सुजीत वर्मा), जांजगीर-नैला (चित्रलेखा गढ़ेवाल)
- चांपा (प्रदीप नामदेव), दीपिका, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर (लोधी राम एक्का), रामानुजगंज (रमन अग्रवाल), मनेन्द्रगढ़ (प्रतिमा यादव), जशपुरनगर (अरविन्द भगत)
✅ कांग्रेस की जीत:
- बागबाहरा (खिलेश्वरी बघेल), अभनपुर (उत्तरसेन गहिरवारे), मंदिर हसौद, मुंगेली (रोहित शुक्ला), कटघोरा (राज जायसवाल), सूरजपुर (कुसुमलता राजवाड़े)
✅ निर्दलीयों की जीत:
- अहिवारा (विद्यानानद कुशवाहा), सिमगा (हरदीप सिंह भाटिया), पेण्ड्रा (राकेश जालान), अकलतरा (दीप्ती सारथी), सक्ती (श्याम सुन्दर अग्रवाल)
✅ ‘आप’ की जीत:
- बोदरी – नीलम विजय वर्मा
बड़ी जीत और अप्रत्याशित नतीजे
भाजपा ने इस चुनाव में अपनी मजबूती साबित की, लेकिन कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी कई सीटों पर प्रभावी प्रदर्शन किया। बोदरी में आम आदमी पार्टी की जीत ने सभी को चौंका दिया।
अभी भी कुछ सीटों पर परिणाम बाकी
कुम्हारी और महासमुंद जैसी कुछ नगर पालिकाओं में मतगणना जारी है, जहां के नतीजे जल्द सामने आएंगे।
(शिखर दर्शन के साथ बने रहें, ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें!)