रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: 33 पार्षद निर्विरोध विजयी, दो नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के तहत 33 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, भाजपा ने प्रदेश के दो नगर निगमों में अपनी जीत दर्ज कराई है। अंबिकापुर में भाजपा की प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस के अजय तिर्की को 5000 वोटों से हराकर जीत हासिल की, जबकि चिरमिरी में कांग्रेस उम्मीदवार विनय जायसवाल को हार का सामना करना पड़ा।

प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए मतगणना जारी है। अब तक के नतीजों में कई स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

विभिन्न जिलों में राजनीतिक स्थिति:

  • धमतरी, भानुप्रतापपुर और पखांजूर नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद भाजपा ने अपने नाम कर लिया है।
  • सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
  • बसना नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध विजेता घोषित किया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन निकायों में कुल 44,75,703 मतदाता थे, और प्रदेश में औसत मतदान 72.48% दर्ज किया गया। चुनाव परिणामों के साथ राजनीतिक दलों की रणनीति भी स्पष्ट होती जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!