दुर्ग संभाग

Chhattisgarh Nikay Chunav 2025 Voting Results: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में भाजपा का परचम, कांग्रेस को करारा झटका

कबीरधाम में भाजपा की बड़ी जीत: नगर पालिका और पंचायत चुनावों में एकतरफा बढ़त

कवर्धा (शिखर दर्शन) // प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रभाव क्षेत्र वाले कबीरधाम जिले में नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जिले की पंडरिया नगर पालिका समेत पांडातराई, बोड़ला, लोहारा, इंदौरी और पिपरिया नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ली है, जबकि कवर्धा नगर पालिका में भी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी बढ़त में
कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी कांग्रेस के संतोष यादव (भक्कू) से आगे चल रहे हैं।

पंडरिया नगर पालिका में भाजपा की मंजिला कुर्रे की जीत
पंडरिया नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी मंजिला कुर्रे ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देते हुए विजय प्राप्त की।

नगर पंचायतों में भाजपा का परचम

  • पांडातराई नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सरिता सोनी विजयी रहीं।
  • बोड़ला नगर पंचायत से भाजपा के विजय पाटिल ने जीत दर्ज की।
  • लोहारा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी संतोष मिश्रा ने जीत हासिल की।
  • पिपरिया नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी घुरूवा राम साहू ने विजय प्राप्त की।

कबीरधाम जिले में भाजपा की इस बड़ी जीत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वहीं भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button