रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा का दबदबा, सभी नगर निगमों में बढ़त

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, जिसमें अब तक के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिख रही है। 11 फरवरी को हुए मतदान में प्रदेश के 10 नगर निगमों के महापौर पद के लिए मतदान हुआ था।

इन नगर निगमों में हुआ था मतदान:

🔶 अंबिकापुर, 🔶 कोरबा, 🔶 चिरमिरी, 🔶 जगदलपुर, 🔶 दुर्ग, 🔶 धमतरी, 🔶 बिलासपुर, 🔶 राजनांदगांव, 🔶 रायगढ़, 🔶 रायपुर

इस चुनाव में 79 प्रत्याशी महापौर पद के लिए मैदान में थे। शुरुआती रुझानों में भाजपा सभी नगर निगमों में बढ़त बनाए हुए है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में महापौर पद के लिए कौन प्रत्याशी आगे हैं और कितने मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

प्रमुख नगर निगमों के रुझान:

⭐ रायपुर नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 3,000 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे पीछे।

⭐ दुर्ग नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार 2,000 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू पीछे।

⭐ कोरबा नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी संजू देवी आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी पीछे।

⭐ अंबिकापुर नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत 4,000 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की पीछे।

⭐ बिलासपुर नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी 8,000 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक पीछे।

⭐ राजनांदगांव नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन यादव 7,000 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी पीछे।

⭐ रायगढ़ नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी जीववर्धन चौहान 25,000 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू पीछे।

⭐ जगदलपुर नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय 3,600 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी मककीत सिंह गैदू पीछे।

⭐ चिरमिरी नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी रामनरेश राय 2,000 वोटों से आगे।
➡ कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल पीछे।

⭐ धमतरी नगर निगम
➡ भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा आगे।

भाजपा की बढ़त, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

अब तक के रुझानों के अनुसार, भाजपा सभी नगर निगमों में बढ़त बनाए हुए है, जिससे कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है। अंतिम परिणामों की घोषणा के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button