अन्तर्राष्ट्रीय

हमास पर इजरायल का सबसे बड़ा हमला, आतंकवादियों के आका “स्माइल हानियां” के घर पर किया मिसाइल अटैक

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के चार सप्ताह बीत चुके हैं इस दौरान दस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं ।इजरायल हमास के आतंकियों पर जमीन आकाश और पानी तीनों तरफ से हमला कर रहा है ताजा जानकारी के अनुसार इजरायली सेना ने आतंकियों के आका “स्माइल हानियां” के घर पर मिसाइल अटैक किया है । इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग के 29वें दिन बड़ी ख़बर आ रही है । बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ने हमास के मुखिया “इस्माइल हानिया” के घर पर मिसाइल अटैक किया है एलेक्स रेडियो ने बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने “इस्माइल हानिया” के गाजा स्थित घर पर मिसाइलें दागी हालांकि हमले के दौरान वह अपने घर पर मौजूद नहीं था । वहां उसका परिवार रहता था लेकिन हमले के वक्त कोई सदस्य मौजूद था या नहीं अभी तक पता नहीं चल पाया है । हमास का आतंकी सरगना “स्माइल हानियां” साल 2019 से गाजा के बाहर तुर्की और कतर के बीच रह रहा है जानकारी के मुताबिक इजरायल ने गाजा शहर को चारों तरफ से घेर लिया है 2 दिन के भीतर 150 से ज्यादा हमास के आतंकी मारे गए हैं । अमेरिकी ड्रोन भी सुरंग के पास बंधकों को ढूंढ रहे हैं । इधर इजरायली सेना ने जब से गाजा पर सीधा हमला किया है तब से तीन तरफ से गाजा को घेर चुकी है ।इजरायल ने गाजा को दो हिस्सों में बांट दिया है । इजराइल का दावा है कि अब तक वह 1000 से ज्यादा हमास के आतंकियों को ढेर कर चुका है जबकि उसके 24 सैनिक मारे गए, मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है केवल गाजा में 10000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं । जबकि इजरायली सेना के निशाने पर प्रमुख चार जगह हैं । इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि उसके सैनिक हथियारों और एयरक्राफ्ट के जरिए हमास पर हमला कर रहे हैं मुख्य तौर पर चार जगह निशाने पर हैं एक हमास के कमांड सेंटर दूसरा लॉन्चिंग पोजीशन तीसरा सुरंगे और चौथा एंटी टैंक मिसाइल लॉन्चिंग सेंटर इजरायली सेना ने अपने सैन्य अभियानों का एक वीडियो भी जारी किया है । वीडियो में उसने अपने वायु सेना और नौसेना के बलों द्वारा किए गए हमले को दिखाया है । उधर हमास ने भी वीडियो जारी करके बताया कि कैसे उसके लड़ाके इजरायली सेना से लोहा ले रहे हैं हमास की मिलिट्री विंग ने गाजा में इजरायली टैंक पर हमले का भी वीडियो जारी किया है । गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के पास इजरायल का हमला हुआ है । आर पार की जंग में गांजा पट्टी की जमीन पर उतरी इजरायल सेना हर उस जगह पर हमले कर रही है जहां आतंकी हो सकते है। इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल “अल शिफा” के आसपास हमला किया है इस हमले के बाद वहां अस्पताल के बाहर लोग खून से लथपथ पड़े हैं । चीख चिल्ला रहे हैं और कई वाहन और एंबुलेंस तबाह कर दिए गए हैं। इसी बीच इजरायली हमले में घायल लोग यहां वहां पड़े हैं, हर जगह चीख पुकार मची हुई है, लोग घायलों को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़ रहे हैं देर शाम इजरायल ने “अल शिफा” के बाहर एंबुलेंस के एक काफिले पर भी सीधा हमला किया था ।बाहर खड़े एम्बुलेंस के अलावा “अल शिफा अस्पताल” के बाहर इस हमले में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए । इजरायल इस हमले को यह कहते हुए जायज कह रहा है कि इस अस्पताल के आसपास हमास ने आतंकियों का कमांड केंद्र बना रखा हैं जहां से इजरायल पर हमले हो रहे हैं । इस हमले के बाद गाजा की हेल्थ मिनिस्ट्री ने इसे अपराध बताया है गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री के प्रवक्ता अशरफ ने कहा कि इजरायली सेना ने साउथ गजा की तरफ घायलों को ले जाती हुई एम्बुलेंसों पर भी हमला किया है रोड नंबर 10 से एंबुलेंस का काफिला जा रहा था तब यह हमला हुआ । इजरायल डिफेंस फोर्सज ने एक वीडियो भी जारी किया है और इजराइल का दावा है कि हमास के अस्पताल में आतंकी छुपे हुए हैं उसका कहना है कि “अल शिफा अस्पताल” में हमास के आतंकी छुपे हुए हैं इस अस्पताल का आम लोगों से कोई वास्ता नहीं है । यह हमास का आतंकी हेड क्वार्टर बन चुका है अस्पताल के नीचे कई तह खाने हैं जिनमें हथियारों का जखीरा छुपा कर रखा गया है । इसके नीचे सुरंगे भी बनी हुई है जिसमें से छिपकर हमास के आतंकवादी अपना नेटवर्क और आतंकवादी गतिविधियां दोनों चलाते है और बच जाते हैं सुरंग के इन रास्ते के जरिए हमास के आतंकी एक जगह से दूसरी जगह आसानी से बिना निगाह में आए छुप कर फरार हो जाते हैं । इस तरह इजराइल के हवाई हमले में जमीन पर गाजा के आम लोग मारे जा रहे हैं और आतंकी बच जाते हैं । यही वजह है कि गाजा शहर के भीतर इजरायल डिफेंस फोर्सज के टैंक गरज रहे हैं मर्कवा टैंकों के साथ सैनिक गाजा की सड़कों पर घूम रहे हैं । गाजा के कई आम ठिकानों पर इजरायल का कब्जा है । इधर निर्णायक हमले के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की चेतावनी बहुत कुछ कहती है वह बंधकों की रिहाई तक पीछे हटने को तैयार नहीं है । उनको अमेरिका का भी साथ मिल रहा है उन्होंने कहा है कि मैं उत्तरी गाजा में बसे आम लोगों से कहना चाहता हूं कि बाहर निकलो और दक्षिणी गाजा की ओर चले जाओ क्योंकि आतंकवादियों को खत्म करने तक हम नहीं रुकेंगे । हम और आगे बढ़ेंगे और जीतेंगे भी !

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!