राष्ट्रीय

Gramin Dak Sevak Bharti 2025: भारतीय डाक विभाग में 21 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, 3 मार्च तक करें आवेदन

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) // भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2025 के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस भर्ती के तहत देशभर के 23 राज्यों में 21,413 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, गुजरात, असम सहित कई राज्यों में बड़ी संख्या में पद उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 3 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती विवरण: किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 21,413 पदों पर नियुक्ति होगी। उम्मीदवार भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://indiapostgdsonline.gov.in/) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किस राज्य में कितने पद?

  • उत्तर प्रदेश – 3,004
  • मध्य प्रदेश – 1,314
  • छत्तीसगढ़ – 638
  • उत्तराखंड – 568
  • तमिलनाडु – 2,292
  • असम – 1,870
  • केरल – 1,385
  • नॉर्थ ईस्टर्न – 1,260
  • आंध्र प्रदेश – 1,215
  • गुजरात – 1,203
  • कर्नाटक – 1,135
  • ओडिशा – 1,101
  • पश्चिम बंगाल – 923
  • झारखंड – 822
  • बिहार – 783
  • तेलंगाना – 519
  • पंजाब – 400
  • हिमाचल प्रदेश – 331
  • जम्मू-कश्मीर – 255
  • हरियाणा – 82
  • दिल्ली – 30
  • महाराष्ट्र – 25

शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएँ

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक।
  • साइकिल चलाना आना चाहिए, स्कूटी चलाने की योग्यता भी मान्य होगी।

आयु सीमा

  • न्यूनतम उम्र – 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र – 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी
  • उम्र की गणना 3 मार्च 2025 के आधार पर होगी।

सैलरी

  • चयनित अभ्यर्थियों को ₹10,000 से ₹29,000 प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाएं।
  2. नई पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  3. पंजीकरण नंबर से लॉगिन करें और ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  4. सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू – 10 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 03 मार्च 2025
  • त्रुटि सुधार की अवधि – 06 मार्च से 08 मार्च 2025

इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!